As an independent nonprofit, Signal needs your donations to keep thriving. Give Today!

खुल कर बोलें

एक ऐसी मैसेजिंग और कॉलिंग सेवा का लाभ लें जो खुद गैर-लाभकारी है। इसमें मिलेगी आपको अपनी उम्मीद की सभी सुविधाएं और साथ में प्राइवेसी का खास खयाल भी।


Signal डाउनलोड करें

Signal क्यों इस्तेमाल करें?

नीचे देखें कि Signal एक आसान, बेहतरीन, और सिक्योर मैसेंजर सेवा क्यों है

सुरक्षा की फ़िक्र किए बिना शेयर करें

ओपन सोर्स Signal प्रोटोकॉल पर आधारित आधुनिक एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन तकनीक में आपकी हर बातचीत सुरक्षित रहती है। न तो हम आपके मैसेज पढ़ सकते हैं, न ही कॉल सुन सकते हैं और न ही कोई और व्यक्ति ऐसा कर सकता है। गोपनीयता यहां कोई अलग फ़ीचर नहीं है, बल्कि यह Signal का बुनियादी उसूल है। हर मैसेज। हर कॉल। हर बार।

कुछ भी कहें

टेक्स्ट मैसेज, वॉइस मैसेज, फ़ोटो, वीडियो, GIF, और फ़ाइलें मुफ़्त में शेयर करें। Signal आपके फ़ोन के डेटा कनेक्शन का इस्तेमाल करता है, ताकि आपको SMS और MMS का शुल्क न देना पड़े।

खुल कर बोलें

चाहे लोग आपके शहर में हों या दुनिया के दूसरे छोर पर, बिना किसी लंबी दूरी के शुल्क के उनसे साफ़-साफ़ वॉइस और वीडियो कॉल करें।

प्राइवेसी स्टिक बनाएं

एनक्रिप्टेड स्टिकर से अपनी चैट को और मज़ेदार बनाएं। आपके पास अपने स्टिकर पैक बनाकर दूसरों के साथ शेयर करने की भी सुविधा मौजूद है।

ग्रुप की मदद से मिले-जुलें

ग्रुप चैट की मदद से अपने परिवार, दोस्तों, और सहकर्मियों से जुड़ना आसान हो गया है।

कोई विज्ञापन नहीं। कोई ट्रैकर नहीं। यह सच है।

Signal में न विज्ञापन हैं, न एफ़िलिएट मार्केटिंग, और न ही आपकी गतिविधियों पर नज़र रखने वाली कोई गुपचुप ट्रैकिंग। इसलिए उन लोगों के साथ वे पल शेयर करने पर ध्यान दें जो आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।

सबके लिए मुफ़्त

Signal एक स्वतंत्र गैर-लाभकारी संस्था है। हम किसी बड़ी टेक कंपनी से बंधे नहीं हैं और न ही हमें कभी ऐसी कोई कंपनी खरीद सकती है। हम आप जैसे लोगों से मिलने वाले डोनेशन और सहयोग के बूते काम करते हैं।

Signal को डोनेट करें